मा गंगा सेवा समिति के तत्वावधान मे श्याम घाट,श्री सिद्घनाथ घाट, जाजमऊ मे 25 दिसम्बर को विशाल गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
समिति के संस्थापक बालयोगी अरूण चैतन्य पुरी ने बताया कि मा गंगा का महाभिषेक, सहस्राचरन, चुनरी अर्पित व भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे देश के पूज्य संत,महत व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आदि लोग शिरकत कर रहे है। इसमे प्रमुख रूप से अशोक भाटिया,संजय त्रिवेदी,विनोद गुप्ता,मनोज शुक्ला,मयंक मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, दिनेश यादव मौजूद रहे।

2021-12-19
