पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिलखनी गांव के एक युवक ने पत्नी के वियोग में घर के अन्दर धन्नी से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , जानकारी होने पर पुलिस ने शव को जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
पिलखनी गांव निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि उसके भाई विधायक 22वर्ष पत्नी की दो माह पूर्व मौत हो गई थी ।जिसके वियोग में बहुत परेशान रहते थे , जिससे परिजन समझते रहते थे, रविवार को घर के अन्दर धन्नी से साड़ी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर देखा गया तो शव लटक रहा था जिससे देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई । मोहल्ले लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
2021-06-27
