एआईएमआईएम महिला विंग रिया सिद्दीकी ने
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी
सर सैयद लाइब्रेरी बेकनगंज में ए आई एम आई एम की महिला विंग अध्यक्ष रिया सिद्दीकी ने अपनी टीम को पुनः गठित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला उन्नाव महिला अध्यक्ष अस्मा खान मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही रिया सिद्दीकी ने अपनी टीम में 5 विधानसभा अध्यक्ष 3 जिला अध्यक्ष ग्रामीण विधानसभा की 11 सचिव चार महामंत्री नियुक्त किया।
रिया सिद्दीकी ने बताया कि उनकी टीम मे व्यापार मंडल सामाजिक संस्थान , समाजवादी पार्टी छोड़कर डॉक्टर आदि महिलाओं महिला विंग में शामिल हुई है।
आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी महिला विंग रिया सिद्दीकी ने कहा महिला शक्ति को बढ़ाना है महिला शक्ति परचम लहराना है ।
रिया सिद्दीकी ने अन्य राजनीतिक दलों को चुनौती देते हुए कहा जैसे एआईएमआईएम की महिला विंग मजबूत है इतनी किसी अन्य दल की नहीं है और जब महिला अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठा लेती है तो उस देश को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता
इस कार्यक्रम में खतीजा, नेहा, सहाना, अनम, नाजिया मसूरी, समराना, फरहीन, आसमा बेगम, अफसर जहां, मशहर जहां , महजबीन बेगम,महजाबी, जैनब जुबैदा, तैय्यबा, अलीजा ,रफत और लोग मौजूद रही।
