सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी

कानपुर। नजीराबाद थानाक्षेत्र के अशोक नगर निवासी कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस के बीच एक बड़ी खबर बाहर आई है। बहू की मौत के आरोप में जेल भेजी गई सास निशा खरबंदा की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जेल प्रशासन ने उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। सास निशा को हाई डायबिटिक की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले 16 दिसंबर से अस्पताल में एडमिट हैं।
कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने आंचल की सास, पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सास और सूर्यांश को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आंचल के परिवावाले 19 नवंबर के बाद से खरबंदा परिवार पर बेटी की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे थे। जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
बहू की हत्या के आरोप में बेटे के साथ जेल में बंद निशा की तबियत खराब हो गई। उनका जेल अस्पताल में कुछ दिन इलाज चला। इलाज के बाद जब तबियत ठीक नहीं हुई तो जेल प्रशासन उन्हें उर्सला अस्पताल लेकर आया। यहां उन्हें भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, निशा हाई डायबिटिक के अलावा बुखार से ग्रसित हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम निशा पर नजर बनाए हुए है।
बता दें, परिवारवालों ने मामलें की जांच कर रही नजीराबाद पुलिस पर केस की दिशा को मोड़ने का आरोप लगाया था। मामलें की जांच एसीपी नजीराबाद संतोष सिंह कर रहे थे। परिवारवालों नें नजीराबाद एसीपी पर सबूतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होने अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुमार तिवारी से केस की जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की थी। अपर आयुक्त आनंद कुमार ने मामलें की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया कि इस मामलें की जांच डीसीपी क्राइम या एडीसीपी क्राइम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *