जिला कारागार का त्रैमासिक हुआ निरीक्षण

जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष तथा महिला, किशोर बंदियों द्वारा जिला कारागार प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही बेहतरीन सहूलियतो की जानकारी दिए जाने एवं जिला कारागार परिसर की बेहतरीन साफ सफाई व्यवस्था, एवं कारागार परिसर में बेहतरीन किस्म की व्यवस्थाओं को पाकर कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने जताया संतोष

कानपुर देहात। मंगलवार को जनपद के माननीय जिला जज श्री अनिल कुमार झा, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानंद सिंह, माननीय जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, माननीय अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने संयुक्त रुप से जिला कारागार पहुंचकर जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त अधिकारियों द्वारा जनपद के कारागार में निरुद्ध महिला/पुरुष/सिद्ध दोष/विचाराधीन बंदियों से सरकारी वकील मिलने तारीख पेशी एवं कारागार में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए जेल में निरूद्ध महिला तथा पुरुष एवं किशोर बंदियों की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान जिला कारागार में निरुद्ध महिला तथा पुरुष एवं किशोर बंदियों द्वारा जिला कारागार प्रशासन द्वारा जेल मैनुअल के मुताबिक बेहतरीन सहूलियते प्रदान किए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद उपरोक्त अधिकारियों ने जिला कारागार की साफ सफाई व्यवस्था चिकित्सीय व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, एवं भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता की परख काफी गहनता के साथ की। तत्पश्चात उपरोक्त अधिकारियों ने अस्पताल वार्ड, पाकशाला, महिला बैरक किशोर बैरक, आदि का सघन निरीक्षण कराया।
जिला कारागार का मंगलवार को त्रैमासिक निरीक्षण करने पहुंचे जनपद के माननीय जिला जज श्री अनिल कुमार झा, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर देहात, श्रीशिवानंद सिंह, माननीय जिलाधिकारी, श्रीजितेंद्र प्रताप सिंह, माननीय अपर पुलिस अधीक्षक ,श्री घनश्याम चौरसिया ने संयुक्त रूप से जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान चिकित्सीय, भोजन, शिक्षा, जिला कारागार परिसर की साफ सफाई व्यवस्था आदि के बेहतरीन मिलने पर उपरोक्त अधिकारियों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
इस दौरान जिला कारागार कानपुर देहात के अधीक्षक राजेंद्र कुमार, जेलर कुश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, राजेश कुमार द्वारा उपरोक्त अधिकारियों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई।

इस निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से जिला कारागार के चिकित्सक डॉ आलोक शाक्य, डॉ मनीष जी, जिला कारागार के शिक्षक उमेश जी उर्फ ओमी मिश्रा पृथ्वी पाल वरिष्ठ कार्यालय सहायक, एवं विचित्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *