कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 1 नवंबर 2021 को जनपद हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी शिवम पांडे नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें केएमसी अस्पताल के डॉक्टर ऋतुराज गुप्ता सहित 6 लोगों को आत्महत्या का कारण बताया।
मृतक शिवम पांडे के पिता भोलाराम पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मेरे बेटे की मौत के जिम्मेदारों पर कानपुर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। 18 दिन के बाद मुकदमा दर्ज हुआ पर अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
2021-12-22
