सर्दी के कारण अज्ञात युवक की हुई मृत्यु

कानपुर के अनवर गंज थाना क्षेत्र के कुली बाजार रोड पर आज एक अज्ञात युवक पड़ा हुआ था जिसकी सर्दी के चलते मौत हो गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वही कुली बाजार क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना शहर काजी हाफिज व कारी नदीम साहब को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे शहर काजी हाफिज व कारी नदीम साहब ने इसकी सूचना a.c.p. अकमल खान को दी जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को शव सौंप दिया गया कारी नदीम साहब ने कुली बाजार के लोगों से अपील करते हुए कहा अगर ऐसी सर्दी की हालत में कोई व्यक्ति मर जाता है तो उसकी मिट्टी को उसकी मंजिल तक पहुंचाने में हमें उसकी मदद करनी चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म का हो क्योंकि इस्लाम हमें यही सिखाता है जिसके बाद क्षेत्र के सभी लोगों ने मिट्टी उठाने में पुलिस की पूरी मदद की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *