कानपुर l कल्याणपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटर साइकिल सहित एक आरोपी को पकड़ा है। वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर थाना के इंद्रा नगर त्रिभुवन पैलेस के पास उपo निरीक्षक विपिन कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग
कर रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक से एक युवक आता दिखाई दिया। बाइक के आगे नंबर नहीं लिखा होने के चलते पुलिस ने युवक से पूछताछ की। पुलिस ने गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट की फोटो खींचकर एप के माध्यम से गाड़ी की पहचान की तो पुलिस को जानकारी हुई की स्प्लेंडर गाड़ी में सीडी डीलक्स का नंबर पड़ा है और गाड़ी के कोई कागजात भी नहीं है जो चोरी की है। युवक के मोबाइल में गाड़ी की खरीद फरोख्त की चेटिंग भी पुलिस को मिली है।जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए थाना बिठूर ईश्वरीगंज निवासी शिव भान गौतम(20) से पूछताछ की। आरोपी शिव भान ने बताया कि वह अपने गांव के ही हरिप्रसाद के पुत्र रोहित से गाड़ी मांग कर किसी काम से इंद्रा नगर आया था। ब्लू वर्ल्ड गांव संडीला बिठूर निवासी बृजेश ने पांच हजार रुपए में रोहित के पास गिरवी रखी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी की धाराओं में मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया है। गुडवर्क करने वाली टीम में उoनिo विपिन कुमार, उoनिo गणेश तिवारी, हेoकाo बृजेश कुमार काo जयप्रकाश शामिल रहे।
2021-12-22
