प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को शहर में करीब पांच घंटे रहेंगे

कानपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को शहर में करीब पांच घंटे रहेंगे. शासन की ओर से डीएम को इसकी सूचना दे दी गई है. मोदी मंगलवार सुबह 10.30 बजे एयरफोर्स के हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर बदलकर आईआईटी जाएंगे. जनसभा के लिए मंच दो दिन में तैयार हो जाएगा. शुक्रवार तक मिनट टू मिनट कार्यक्रम आने की उम्मीद है l
पीएम मोदी के कानपुर आने की तैयारियां तेजी से हो रही हैं. प्रशासन ने जनसभा को लेकर सभी अफसरों को जिम्मेदारी आवंटित कर दी है. डीएम विशाख जी के मुताबिक संभावित प्रोग्राम आ गया है. आईआईटी के दीक्षांत समारोह के बाद मोदी मेट्रो के उद्घाटन और फिर निराला नगर जनसभा में जाएंगे. मंच पर बैठने वालों की पूरी सूची और मिनट टू मिनट प्रोग्राम भी जल्द आ जाएगा. मोदी सिर्फ आईआईटी में सड़क यात्रा कार से करेंगे. बाकी कार्यक्रमों में हवाई मार्ग से जाएंगे. तीन हजार चौपहिया तो 2500 ई-रिक्शों से आएगी भीड़ भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए हर स्तर पर कवायद शुरू कर दी है.
क्षेत्रीय नेतृत्व के साथ जिला संगठन की बैठक में 1000 बसों के अलावा 3000 चौपहिया तो 2000 ई-रिक्शों को भीड़ लाने में लगाने का फैसला हुआ है. इसके लिए जिलेवार वाहन देने का फैसला हुआ है. भाजपा नेताओं ने बताया कि रैली में कानपुर के तीन जिलों (उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण) के अलावा आसपास के सात जिलों की भीड़ रैली में आने को प्रस्तावित की गई है. एक जिले में 130 से 200 बसें, 300 चौपहिया तो 250 ई-रिक्शों का आवंटन किया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *