तात्या टोपे नगर पुल के बन जाने से आवागमन सुलभ हो जाएगा

आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत तात्या टोपे नगर को बर्रा 8 से जोड़ने वाला यानी गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र को किदवई नगर विधानसभा से जोड़ने वाला पिछले लगभग 5 वर्षों से लंबित पुल जिसको दिल्ली जाकर पेट्रोलियम तत्कालीन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान जी से मदद लेकर इंडियन आयल और कानपुर नगर निगम के बीच फसे हुए पेच को निकलवाकर, वर्तमान में अब उक्त पुल को लगभग तैयार करा लिया जो 15 दिन के अंदर ही हर हाल में जनता को समर्पित कर दूंगा
विधायक ने बताया कि तात्या टोपे नगर पुल के बन जाने से आवागमन सुलभ हो जाएगा और जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे, पार्षद विजय गौतम, अनिल निषाद, स्थानीय जनता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *