माँ गौरी ज्वैलर्स की दुकान को चोरो ने अपना निशाना बना लिया

कानपुर नगर अंतर्गत आने वाले महाराजपुर थाना क्षेत्र के रुमा कस्बे का है जहाँ आज रात्रि मे हाईवे किनारे बनी माँ गौरी ज्वैलर्स की दुकान को चोरो ने अपना निशाना बना लिया एवं दुकान मे रखी तिजोरी के साथ साथ 25ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी एवं नकदी पार कर दिया ।
सुबह ज़ब दुकानदार पंहुचा तो उसने दुकान का सटर टुटा पाया उसने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्काट टीम को बुलाकर जाँच मे जुट गई, वही इस घटना से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों मे पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे साथ ही कुलगाँव चौकी इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी निलम्बन की मांग करते हुए हंगामा काटने लगे |वही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया की अगर पुलिस द्वारा 100%अनावरण किया जाता है तो उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस को 50000रुपए का ईनाम दिया जायेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *