एक माह से धंसे सीसामऊ नाले का निर्माण अभी तक नहीं शुरू किया गया

नगर निगम अभियंताओं की लापरवाही का खामियाजा पचास हजार लोग एक माह से झेल रहे हैैं। पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार के ग्वालटोली के आवास के पास एक माह से धंसे सीसामऊ नाले का निर्माण अभी तक नहीं शुरू किया गया है। हालत यह है कि अभी तक नगर निगम के अभियंता नाला के निर्माण की डिजाइन और एस्टीमेट तैयार कर रहे हैैं। नाले में पानी के बहाव के चलते और धंसने का खतरा बढ़ा हआ है। बैरीकेडिंग लगाकर छोड़ दिया है। जल्द कार्य नहीं शुरू हुआ तो चुनाव आचार संहिता में कार्य फंस सकता है।सीसामऊ नाला जर्जर होता जा रहा है। ऐसे में रोक के बाद भी नाले की तरफ से मौरंग व गिट्टी लदे ट्रक ले जाए जा रहे है। जिसके चलते नाला और खतरनाक होता जा रहा है। 26 नवंबर 2021 को पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार के आवास के पास ग्वालटोली में दस मीटर से ज्यादा सीसामऊ नाला धंस गया। ग्वालटोली से आर्य नगर की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। इस रास्ते से रोज पचास हजार लोग गुजरते हैैं। एक माह बाद भी नाले का निर्माण नहीं शुरू होने से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के राजू सिंह, श्याम अग्निहोत्री ने बताया कि रास्त बंद होने के कारण घूमकर जाना पड़ता है।

अभी तक निर्माण फाइल नहीं हो पाई तैयार: अवर अभियंता ऋषि पाल ने बताया कि अभी नाला निर्माण की फाइल तैयार नहीं हो पाई है। डिजाइन और एस्टीमेट तैयार हो रहा है। अधिशासी अभियंता यशवीर सिंह ने बताया कि जल्द काम शुरू कराया जाएगा। अगर समय पर काम नहीं हो पाया तो चुनाव आचार संहिता के चलते काम फंस सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *