कर्नल आलोक नारायण, प्रवर्तन अधिकारी नगर निगम और उनके प्रवर्तन दल ने सीओडी पुल पर एक टाटा एस लोडर नंबर यूपी78एफटी7715 पकड़ा जिसमे 64 बोरों में 16 क्विंटल (1,600 किलो) प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरीबैग लोड थे।
ड्राइवर आशीष गुप्ता के मुताबिक यह सामान “मदन गाडोलिया” की औद्योगिक क्षेत्र रूमा स्थित फैक्ट्री से उठाया गया था और इसको नयागंज के विभिन्न थोक विक्रेताओं को देना था।
लोडर मालिक सुमित केसरवानी से 25,000/- रुपए जुर्माने के रूप में वसूला गया और पकड़ी गई खेप को नगर निगम में जमा कर दिया गया। इस जब्त हुई सामग्री को निस्तारण हेतु पनकी भाऊसिंह कूड़ा प्लांट भेजा जाएगा।
इस अभियान में सूबेदार लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, विकास दीक्षित, हवलदार रामनरेश, राजेश, जितेंद्र, राजनारायण, ब्रजेश, धनंजय, भूपिंदर और जितेंद्र बहादुर शामिल रहे।
