छात्र समीर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी

बीते दिनों कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र समीर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी इस घटना को मृतक समीर के दोस्तो ने ही अंजाम दिया था। दरसल कल्याणपुर निवासी समीर बीती 16 दिसम्बर से लापता हो गया था ।जिसके बाद उसका फोन भी ऑफ हो गया ।इसके बाद समीर के पिता ने उसके दोस्तों से पूछा तो किसी ने भी सही जवाब नही दिया ।जिसके चलते समीर के पिता ने दोस्तो के खिलाफ कल्याणपुर थाने में शिकायत की ,पुलिस ने मामले में समीर के रिस्तेदार अभय और उसके भाई दीपराज समेत किशन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि तीनों में मिलकर समीर की हत्या कर शव कानपुर देहात में फेंक दिया है ।पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि यह चारों अक्सर साथ में शराब पिया करते थे और उनकी काफी समय से दोस्ती थी । नशेबाजी को लेकर इनमें विवाद हुआ जिसके बाद ईट से हमला कर तीनो ने समीर की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *