कानपुर l आज दिनांक 22 दिसंबर 2021 को दोपहर 2:00 बजे अवधेश कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में किराना मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा किराना मार्केट मे व्यापारियों ने मंडी शुल्क के विरोध में नारे लगाते हुए भव्य जलूस निकाला, जिसमे मंडी शुल्क के विरोध में काले झंडे लहराते हुए अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए मंडी शुल्क के काले कानून को वापस लेने के नारे लगाए जिसमें मुख्य रुप से संघर्ष समिति संयोजक मनोज अग्रवाल सुरेंद्र भसीन महामंत्री गौरव भसीन मंत्री राजू मखाना प्रचार मंत्री विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष रवि बेरीवाल उपाध्यक्ष अशोक केसरवानी केदार महेश्वरी अनुज गुप्ता निशांत अग्रवाल पंडित शरद त्रिपाठी अभिषेक कपूर मनोज जायसवाल दुर्गेश गुप्ता पुरुषोत्तम महोबा संजय शर्मा अंकित बेरीवाल पंकज गुप्ता नवनीत जयसवाल आदि व्यापारी नेता जुलूस में सम्मिलित होकर काले झंडे दुकानों में लगवाए।
2021-12-23
