एस पी एम हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन का नाम बदलवाने के विरोध जन की बात पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया

कानपुर l 21 को विकाश नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में गुरदेव मेट्रो स्टेशन के नीचे एस पी एम हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन का नाम बदलवाने के विरोध जन की बात पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया जिसमें 200 नागरिकों ने आप के हस्ताक्षर कर अपनी मन की बात लिख कर माननीय प्रधान मंत्री जी को भेजने का कार्य किया ।
इस अवसर पर बोलते हुए कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप पांडेय ने कहा कि हम अपनी बात को मनवाने के लिए आंदोलन रत रहेंगे जब तक बात नही सुनी जाती तब तक हम कोई कसर नही छोड़ेंगे ये आंदोलन यू ही निरन्तर चलता रहेगा ।
28 तारीख को प्रधानमंत्री जी जब कानपुर होंगे तब भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।
गुब्बारों में अपनी मांग को लिख कर उड़ाया जाएगा ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज दुबे प्रशांत मौर्य नीरज सिंह राजावत सतेंद्र पांडेय विनय सिन्हा शुभम द्विवेदी लकी कुशवाहा पंकज गुप्ता अनिल शर्मा संजय मौर्य सुशील कटियार सूरज शर्मा गोपाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *