गड़ना स्थल से ज़बरन भगा दिया

कानपुर 28 जून। प्रेमा देवी पत्नी दिनेश कुमार शुक्ला खडेसर विकास खण्ड बिधनू तहसील ग्राम पंचायत की प्रत्याशी ने आज कानपुर प्रेसक्लब में अपनी वार्ता के दौरान बताया कि वे 2021 की ग्राम पंचायत के पद के लिए चुनाव में खड़ी थीं, साथ ही मिथलेश पत्नी राकेश तिवारी जो पूर्व प्रधान थे वह भी चुनाव लड़ रही थीं।
मतगणना के दौरान पूर्व प्रधान राकेश तिवारी के दबाव में मतगणना कर्मचारियों ने प्रेमादेवी और उनके सभी एजेंटों को गड़ना स्थल से ज़बरन भगा दिया, जबकि मिथलेश और उनके एजेंटों को नहीं भगाया गया।
प्रेमा व उनके ऐजेंट्स हटाने के बाद गड़ना में जबरदस्त धांधली करके अपने मनमाने ढंग से मतों में हेराफेरी करके मिथलेश को जिता दिया गया। जबकि प्रेमा के मतदान अधिक हो रहे थे। उसे 19 मतों हारा हुआ घोषित कर दिया गया।
इसके विरुद्ध न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है जिसकी न्यायालय में उपस्थित 30 जून नियत है। कुछ विपक्षी ने सम्मन लिए, कुछ ने वापस कर दिये।
मेरा प्रसाशन से अनुरोध है कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *