माध्यम वर्ग के लिये केडीए कई योजनाओं को धरातल पर लाने की तैयारी में है

अगर सब कुछ ठीक रहा तो केडीए माध्यम वर्ग के लिये केडीए कई योजनाओं को धरातल पर लाने की तैयारी में है। इसके लिये अफसरों ने मंथन किया। नये योजना में पश्चिम में कल्याणपुर-सिंहपुर और सिंहपुर से मैनावती मार्ग के बीच में न्यू कानपुर सिटी योजना, पूर्व में चकेरी, दक्षिण क्षेत्र में बिनगवां और कानपुर देहात में माती आवासीय योजना लाई जाएगी। आवासीय योजना का प्रस्ताव तैयार करके केडीए बोर्ड बैठक में रखा जा रहा है। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में दो सेक्टर में 73 हेक्टेयर में जमीन लाई जाएगी।
जमीन पर बने कब्जे गिराकर केडीए ने जमीन खाली करा ली है। लेआउट बनाने के लिए 30 दिसंबर को होने वाली केडीए की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। नए साल में योजना धरातल में लाने की तैयारी है। इसी कड़ी में चकेरी व रूमा में खाली पड़ी दो सौ हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें जमीन का भू परिवर्तन होना है। इसका बोर्ड में योजना लाने के लिए सैद्धान्तिक सहमति ली जाएगी। इसके अलावा बिनगवा में सौ हेक्टयर जमीन चिह्नित की जा रही है। बीच-बीच में काश्तकारों की जमीन आ रही है उसको चिह्नित करके खरीदा जाएगा। इसको लेकर बोर्ड में प्रस्ताव रखकर सैद्धांतिक सहमति ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *