कानपुर के बाद कन्नौज में एक और इत्र कारोबारी के यहां छापेमारी

कानपुर के बाद कन्नौज में एक और इत्र कारोबारी के यहां छापेमारी, फैक्ट्री में जांच के लिए कई अफसर मौजूद
Fri, 24 Dec 2021
कन्नौजमें इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापेमारी चल ही रही थी कि जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम ने एक और इत्र कारोबारी के घर और कारखाना पर छापा मार दिया। टीम ने कारखाने में मिले मुनीम को अंदर ले लिया। इसके बाद कारखाने का दरवाजा बंद कर दिया। टीम के पहुंचने के करीब एक घंटे बाद कारोबारी भी कारखाने पहुंच गए थे।

कन्नौज के होली मोहल्ला निवासी संदीप उर्फ रानू मिश्रा इत्र के बड़े कारोबारी हैं। मोहल्ले में उनके आवास से महज दस कदमों की दूरी पर इत्र कारखाना है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम उनके आवास और कारखाना पहुंची। यहां पर मुनीम को उन्होंने कारखाना के अंदर बंद कर लिया। जबकि टीम के दो सदस्य उनके घर के बाहर खड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *