सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मस्थली से विपक्ष पर साधा निशाना, बोले संस्कृत का पैसा कब्रिस्तान को दिया
बटेश्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांस्कृतिक संकुल घाटों का निर्माण पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण की 230 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास / लोकार्पण करेंगे। वे आगरा खेरिया एयरपोर्ट से सीधे बटेश्वर के लिए निकल गए थे
आगरा, जागरण संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 98वें जन्म दिवस के मौके पर बटेश्वर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yagi Aditya Nath) ने विपक्ष पर खूब निशाने साधे। मुख्यमंत्री ने सपा को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग पांच साल से सत्ता से दूर हैं, उनके यहां दो सौ करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जाहिर है उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया। संस्कृत का पैसा कब्रिस्तान को दे दिया गया। संस्कृत विद्यालय में संस्कृत शिक्षकों के बजाय के बजाए उर्दू अनुवादक रखे गए। उसमें भी ऐसे अनुवादक रख दिए जिन्हें उर्दू नहीं आती थी। गरीबों का पैसा गरीबों तक नहीं पहुंच पाता था। गरीबों को आवास देने की जगह उन्होंने अपने घर भरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बटेश्वर धाम देश का सुंदरतम धाम बनेगा। प्रदेश सरकार इसके विकास में कोई कमी नहीं होने देगी। उन्होंने अटल जी के नाम से एक म्यूजियम बनाने की भी घोषणा की।
Ads by
Ads by Jagran.TV
यह भी पढ़ें
मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री की यादों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यहां मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संकुल, घाटों का निर्माण, पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण की 230 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास / लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंची कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंच तक पहुचने से पहले ही उन्हें रोका गया।
यह भी पढ़ें
पीठ के पिछले हिस्से और मांसपेशियों में दर्द को हल्के में न लें
jagran josh
इन परियोजना का हुआ लोकार्पण
– 9.99 करोड़ रुपये से सांस्कृतिक संकुल, केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। यह बटेश्वर में बन रहा है। यह कार्य यूपी सिडको द्वारा किया जा रहा है।
– यूपी सिडको द्वारा 5.13 करोड़ रुपये से अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन कार्यालय भवन निर्माण कराया।
यह भी पढ़ें
छुट्टियों में घूमना न पड़ जाए भारी
ADVERTISING
– बटेश्वर धाम के पर्यटन विकास कार्य : गोराघाट-46.50 मीटर, मुख्य घाट 11.50 मीटर, ब्राह्मलाल घाट 49.50 मीटर। यह कार्य 3.60 करोड़ रुपये का है। जिसे यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. इकाई-चार द्वारा कराया जा रहा है।
