कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी द्वारा घोषित नाइट कर्फ्यू का पुलिस द्वारा पालन कराया गया ।आपको बता दें सूबे में रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है ।
नाइट कर्फ्यू के पहले दिन ही कानपुर पुलिस प्रशासन चुस्त रहा। बाजारों में दुकानों को रात 10बजे से ही बंद करने के लिए अलर्ट कर दिया गया ।ताकि 11 बजे तक सभी अपने घरों तक पहुंच जाएं। पुलिस प्रशासन द्वारा नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया गया। नाइट कर्फ्यू की पहली रात क्रिसमस का त्यौहार होने के कारण पुलिस ने परिवार के साथ घूम रहे लोगों को कोरोना के प्रति चेताया और वार्निंग देकर घर जाने को कहा ।वही बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को रोक कर वाहनों के कागज चेक किए गए और गाड़ियों की तलाशी ली गई ।
प्रशासन द्वारा जरूरी सेवाओं जैसे अस्पताल , दवाखाना आदि जरूरी सेवाओं के लिए छूट रखी गई ।
2021-12-26
