प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कानपुर रैली के लिए आम जनता को आमंत्रित करने हेतु गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एक सभा की

कानपुर l आगामी 28 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कानपुर रैली के लिए आम जनता को आमंत्रित करने हेतु गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एक सभा करी।
विधायक ने कहा कि मेट्रो कानपुर का सौभाग्य है और माननीय प्रधानमंत्री जी जनता को यह समर्पित करेंगे इस मेट्रो के निर्माण में सर्वप्रथम पैसा हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में बनने के बाद योगी जी ने जारी किया तब यह काम प्रारंभ हुआ अन्यथा पिछली सरकार ने एक फर्जी शिलान्यास करके, केंद्र सरकार को भी धोखा देकर, बिना एक भी पैसा जारी किए, मेट्रो का शिलान्यास मात्र करके हम कनपुरिया को बेवकूफ बनाने का काम किया था ।पर हमारी सरकार ने उस काम में पहले बजट में ही पैसा देकर, कार्य प्रारंभ कराया। जो पूर्ण हुआ और अब जनता को समर्पित होगा
विधायक ने सभा के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय को अपील किया कि आप लोग मोदी जी के योगी जी के प्रतिनिधि बनकर एक एक घर की कुंडी खटखटा कर लोगों को रैली में आने के लिए आमंत्रित करें। रैली मैं 10:30 बजे तक निराला नगर मैदान में पहुंचना है ।प्रातः 11:00 बजे से स्थानीय सभा रैली स्थल पर प्रारंभ हो जाएगी ।उक्त अवसर पर विधायक ने रुपए 25 लाख 80 हजार रुपए की लागत से तीन सड़कों का शिलान्यास भी किया।
विधायक ने कहा कि अभिलंब 1 माह के भीतर ही, उक्त तीनों सड़क को बनाकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
उक्त सभा में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ मंडल प्रभारी रंजीता पाठक एवं सुमित सरोज एवं गंगाराम कश्यप,आयुष शुक्ला, कौशल किशोर, आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *