कानपुर पहुंचे अमित शाह का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, गृह मंत्री ने पूछा- कैसी चल रही रैली की तैयार

कानपुर में प्रधानमंत्री की रैली के ठीक दो दिन पहले कानपुर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चकेरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर रैली की तैयारियों के बारे में पूछा। इस दौरान पहुंचे भाजपा नेताओं से उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल भी जाना।

जालौन से शाम को एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। वह एक-एक कर सभी से मिले और उनका हालचाल पूछते गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद संगठन के पदाधिकारियों से रैली की तैयारियों के बारे में पूछा कि रैली की तैयारी कैसी चाल रही है। इस पर सभी ने कहा कि तैयारी अच्छी चल रही है। इसके बाद वह हवाई जहाज से दिल्ली रवाना हो गए। वह चकेरी एयरफोर्स स्टेशन जालौन की सभा से लौटे थे और वह हेलीकाप्टर से वहां आए थे।

एयरफोर्स स्टेशन पर उनका स्वागत प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सुरेंद्र मैथानी, उपेंद्र पासवान, महेश त्रिवेदी, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डा. बीना आर्या ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *