कानपुर नगर के 372 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा

जिलाधिकारी अपडेट 27 दिसम्बर 2021 कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि कल दिनांक 28 दिसम्बर 2021 को जनपद कानपुर नगर के 372 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा।जिसमें 148
नए वैक्सीनेशन सेन्टर बनाए गए है स्कूल /कॉलेज 10, 05 आंगनवाड़ी सेन्टर, तथा 03 राशन की दुकानों में वैक्सिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 72650 वैक्सीनेशन डोज लगाई जाएंगी। चार विशेष कोविड वैक्सिनेशन सेन्टर दोपहर 12 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लगेंगे। शहर के अन्य सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जाएगा। सभी जगहों पर प्रथम व द्वितीय दोनों प्रकार की डोज लगाई जाएगी । कल 372 स्थानों पर 72650 वैक्सीनेशन डोज लगाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *