कानपुर : अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की वैश्य हुंकार राजनैतिक रैली राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता जी के सानिध्य में j.n.k कालेज ग्राउंड सिविल लाइंस में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ,श्री विनय अग्रवाल, श्री नरेश महेश्वरी, श्री अजय गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलन करके किया राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री नरेश महेश्वरी जी ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार वैश्य समाज के साथ हो रहा है चाहे वह प्रशासनिक हो या राजनैतिक हो सभी पार्टियों हम लोगों का दोहन करने में लगी हुई है अतः हम सब अब यह नहीं सहेंगे।मुख्य अतिथि डॉक्टर सुमंत गुप्ता जी ने कहा की हम आज जो यह हुंकार रैली का आयोजन कर रहे हैं इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में 2022 के होने वाले चुनाव हैं अतः हमें वैश्यों में राजनीतिक चेतना जगाने का कार्य करना है कानपुर महानगर वैश्य बाहुल्य क्षेत्र होते हुए भी अपनी बात राजनीतिक दलों में नहीं रख पाता है जब कभी भी राजनीति की कोई बात आती है तो सभी पार्टियां अपना मतलब निकाल कर वैश्यो को पीछे छोड़ देती है इसलिए अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मेरे द्वारा सभी वैश्यों में अलख जगाने हेतु मिशन 2022 चालू कर रहा हूँ ताकी वैश्य एक होकर अपनी बात राजनीतिक दलों में रख सके श्री धर्मप्रकाश जी ने कहा हम वैश्य शांत स्वभाव के होते हैं और अपनी बात पार्टियों से कह नहीं पाते हैं जबकि तन-मन-धन इन तीनों चीजों को देने का कार्य वैश्य समाज की करता है लेकिन टिकट दूसरी जात के लोग प्राप्त कर लेते हैं किंतु अब समय है कि हम समय रहते पार्टियों से टिकट मांगे अन्यथा हम उनको मजबूर करते हैं कि हम जिताते है तो हराने का भी कार्य कर सकते हैं नगर अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ने कहा कि आज सबसे ज्यादा टैक्स व्यापारी वर्ग अर्थात वैसे ही देता है फिर भी सरकार की निगाह में हम पैसों को अच्छी निगाह से नहीं देखा जाता है किसी वैश्य परिवार में लूट हो जाए चोरी हो जाए प्रशासनिक उत्पीड़न हो वह सब भी हमें सहन करना पड़ता है अतः अब समय आ गया है कि राजनीतिक पार्टियों वैश्यों से समझौता करें और महत्व समझें इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि आज जो यह हुंकार रैली हो रही है निश्चित रूप से यह वैश्यों के लिए कारगर सिद्ध होगी समस्त राजनीतिक दलों को इस विषय मे सोचने में मजबूर होना पड़ेगा।हम आप लोगों की बात टिकट बंटवारे के समय सभी दलों के बीच में जोरदार तरीके से रखा जाए तभी वह सोचने में मजबूर होंगे क्योंकि कितनी जिसकी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागीदारी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री विनय अग्रवाल जी कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी जी सुरेश गुप्ता जी अशोक गुप्ता बॉयलर कैलाश गुप्ता लल्लू अग्रवाल धर्म प्रकाश गुप्ता रामप्रकाश ओमर मंडल अध्यक्ष विजय महेश्वरी मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ऋषि कुमार ओमर मंत्री विराट गुप्ता संगठन मंत्री अलंकार उमर ज्ञानेंद्र विश्नोई महेंद्र गुप्ता सत्येंद्र महेश्वरी आकाश जायसवाल श्रीमती वंदना गुप्ता बीना अग्रवाल नगर महामंत्री श्री कृष्ण गुप्ता बब्बू जी दिनेश गुप्ता जी विनोद गुप्ता जी राजेश गुप्ता जी बारदाना सलिल विश्नोई जी (mlc) अशोक जोहरी जी आदि हजारों की संख्या में भामाशाह बंधु उपस्थित रहे आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार जिला अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता जी ने किया।
2021-12-28
