पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा डबल इंजन की सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है उसे पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते है

कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा डबल इंजन की सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है उसे पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते है। कानपुर मेट्रो का शिलान्यास हमारी सरकार ने किया, हमारी सरकार इसका लोकार्पण भी कर रही है। साल 2014 से पहले, यूपी में जितनी मेट्रो चलती थी,उसकी कुल लंबाई थी 9 किलोमीटर थी। साल 2014 से लेकर 2017 के बीच मेट्रो की लंबाई बढ़कर हुई कुल 18 किलोमीटर हो गई है। आज कानपुर मेट्रो को मिला दें तो यूपी में मेट्रो की लंबाई अब 90 किलोमीटर से ज्यादा हो चुकी है। दशकों तक हमारे देश में ये स्थिति रही कि एक हिस्सा का तो विकास हुआ, दूसरा पीछे ही छूट गया। राज्यों के स्तर पर, समाज के स्तर पर इस असमानता को दूर करना उतना ही जरूरी है। इसलिए हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मंगलवार है और पनकी वाले हनुमान जी के आशीर्वाद से, आज यूपी के विकास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ रहा है। आज कानपुर को मेट्रो कनेक्टिविटी मिली है। साथ ही बीना रिफाइनरी से भी कानपुर अब कनेक्ट हो गया है। कानपुर की पहचान यहां का दुलार और कनपुरिया अंदाज। आज उत्तर प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, वो बीते कालखंड में समय का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में जुटी है। पीएम ने कहा कि हम डबल स्पीड से काम कर रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। कानपुर की पहचान मां गंगा और यहां की औद्योगिक नगरी के रूप में होती है। नमामि गंगे परियोजना के तहत कानपुर में मां गंगा की धारा अविरल और स्वच्छ हुई है।
पिछली सरकारों के लोग विकास की बात दो दूर, विकास के पैसे को लूट करके कहां ले जाते थे? आपने पिछले 2-3 दिनों में देखा होगा कि दीवारें खोद कर निकलने वाली नोटों की गड्डियां इस बात को प्रमाणित करती हैं कि पहले विकास का पैसा किन लोगों के पास पहुंचता था।
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन किया। 356 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की क्षमता लगभग 3.45 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी से लेकर कानपुर के पनकी तक फैली इस परियोजना को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह क्षेत्र में बीना रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों को पहुंचाने में मदद करेगी।
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कानपुर मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके बाद वह निराला नगर के रेलवे ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की उसके बाद मंच की ओर रवाना हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में लाखों श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी सुरक्षाबल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *