सपाईयो ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्टर लेकर उन्हें मिष्ठान खिलाया

कानपुर l प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कानपुरवासियो को मेट्रो की सौगात दी जिसके बाद सपाईयो ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्टर लेकर उन्हें मिष्ठान खिलाया और सरकार के इस उद्घाटन नीति का विरोध जताया। सपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने कहा कि यह कानपुर मेट्रो की आधार शिला, बजट व डीपीआर अखिलेश जी के कार्यकाल में तैयार हुआ था अब यहां तो दो-दो बार मेट्रो का उद्घाटन किया जा रहा पहले सीएम तो अब पीएम और अब कितने मंत्री यहां इसका उद्घाटन करने आएंगे। इसी को देखते हुए आज हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा रखी गई कानपुर मेट्रो की आधारशिला पर मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *