मोदी योगी सहित पूरी भाजपा सरकार देश में कायम लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा। भाजपा सरकार नौजवानों व जनता की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है – डॉ इमरान
कानपुर 28 दिसंबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी द्वारा सन 2016 में कानपुर शहर की जनता के लिए मेट्रो ट्रेन के शिलान्यास करने के उपरांत आज आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो ट्रेन का निर्माण पूरा होने की खुशी में सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में माननीय अखिलेश यादव जी के चित्र पर मिष्ठान खिलाकर परेड चौराहा पर जनता में 51 किलो लड्डू वितरण कर एवं आतिशबाजी छुड़ाकर खुशियां मनाई गई तथा अखिलेश यादव जी को इस खुशी की बधाई दी गई अखिलेश यादव जिं
दाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
कैंट विधानसभा क्षेत्र में पकड़िया चौराहा श्याम नगर चौराहा एवं लाल बंगला में जनता के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में बताया कि मोदी योगी सहित पूरी भाजपा सरकार देश में कायम लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा खतरा पैदा हो गए हैं भाजपा सरकार में नौजवानों किसानों छात्रों शिक्षकों मजदूरों की आवाज को दबाया जा रहा है इस सरकार में अपनी बात कहने पर भाजपा सरकार सीबीआई ईडी व अन्य जांच एजेंसियों का भय दिखा कर उत्पीड़न करने का कार्य कर रही है।
डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि कानपुर मेट्रो सहित पूरे प्रदेश में सपा शासनकाल में मेट्रो ट्रेन योजना का शिलान्यास माननीय अखिलेश यादव जी ने अपने शासनकाल में किया था परंतु आज केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार इसे अपनी योजना बताकर उसका उद्घाटन करके जनता को मूर्ख बनाने का कार्य कर रही है 2014 में प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर साल एक करोड़ लोगों को नौकरी देने 15 लाख रुपए जनता के खाते में आने का विदेशों से काला धन वापस लाने का देश की जनता के अच्छे दिन लाने का वादा करके अपने वादों से मुकर गई है भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश का विकास ठप हो गया है प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता के लिए एक भी जनकल्याणकारी योजना लागू नहीं की।
डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने झूठ वा जुमलेबाजी करके जनता को मूर्ख बना कर देश व प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है इस कीर्तिमान का अब देश में कोई जोड़ नहीं है प्रधानमंत्री ने 2016 में नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया है आज महंगाई चरम सीमा पर है महंगाई के कारण आम जनता एवं मध्यम वर्गीय परिवार त्राहि-त्राहि कर रहा है बढ़ती बेतहाशा महंगाई के कारण जनता को अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है नौकरी और रोजगार के अवसर पर समाप्त हो गए हैं।
डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि भाजपा सरकार अपने खिसकते जनाधार व जनता में बढ़ते आक्रोश से घबराकर व सपा के बढ़ते जनाधार व बढ़ती लोकप्रियता व अपनी हार को देखते हुए सपा को बदनाम करने की साजिश कर रही है लेकिन भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है जनता भाजपा शासन से ऊब चुकी है और जनता आप बदलाव लाना चाहती है भाजपा शासनकाल में समाज का हर वर्ग परेशान है भाजपा सरकार समाज को हिंदू मुस्लिम के नाम पर बांट कर फिर द्वारा प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करना चाहती है हमें इनकी जुमलेबाजी वह झूठ से सावधान रहकर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनवा कर माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है।
कार्यक्रम में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू पिंटू ठाकुर टिल्लू जायसवाल निज़ाम कुरैशी उदय द्विवेदी निखिल यादव अमर बहादुर सिंह यादव जीशान अहमद संतोष पांडे हाजी यूनुस बदरे अंकित यादव चांद बाबा माबूद खुर्शीद आलम जानकी वर्मा अमित मिश्रा अन्नू गुप्ता शिवराम बाल्मीकि आरके भारती भारत कुमार मुन्ना बेनी प्रसाद हटी अनिल मिश्रा विकास मिश्रा राजेश कठेरिया अमन तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
