पीएम नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा खराब मौसम की वजह से यादों भरा हो गया

पीएम नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा खराब मौसम की वजह से यादों भरा हो गया. दरअसल, सुबह चकेरी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया, जब उन्हें एयरफोर्स के चॉपर में बैठने का मौका मिला हो या फिर कानपुर से वापस दिल्ली जा पाए हों. हर बार पीएम मोदी की राह में खराब मौसम आड़े आया. लिहाजा पहले कानपुर का पूरा भ्रमण सड़क के रास्ते से करना पड़ा और फिर वह सड़क मार्ग से ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे.
दरअसल, सुबह खराब मौसम की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट से आइआइटी की 22 किलोमीटर की दूरी को सड़क मार्ग से तय किया. आइआइटी में मेट्रो पर सवार होकर वह गीतानगर स्टेशन तक आए. इसके बाद सड़क मार्ग से ही पीएम मोदी निरालानगर मैदान पहुंचे. पीएम बनने के बाद यह पहली बार ऐसा मौका था, जब नरेंद्र मोदी को कानपुर में इतनी लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करनी पड़ी. निरालानगर में सभा खत्म करने के बाद जब पीएम मोदी का काफिला चकेरी एयरपोर्ट पहुंचा, तो ​एक बार खराब मौसम खलनायक बना नजर आया. बारिश की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई. लिहाजा यहां से उड़ान कैंसिल हो गई. इसी कारण पीएम मोदी कानपुर से सड़क मार्ग से लखनऊ ले जाना पड़ा. पीएम नरेन्द्र मोदी कानपुर से जाजमऊ होकर कानपुर-लखनऊ राजमार्ग से राजधानी के लिए निकले. जाजमऊ होते हुए उन्नाव की सीमा में पहुंचे. उन्नाव के गदनखेड़ा चौराहे के बाद उनके वाहनों का काफिला तेजी से निकला. प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाहन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *