मेट्रो सफर कर परिषद ने कर्मचारियों के लिए उपयोगी बताया -राजा भरत अवस्थी

कानपुर l राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मेट्रो में यात्रा की। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि कानपुर नगर जहाँ एक समय टूटी फूटी सड़कें यातायात व्यवस्था में बाधक थी, आज कानपुर में मेट्रो चलने से यातायात व्यवस्था सुधरेगी, कर्मचारियों को कार्यालय आने में जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। समय की बचत होगी, ईंधन व धन की भी बचत होगी,साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषण से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।
परिषद के अध्यक्ष श्री अवस्थी ने मेट्रो सिटी बनने पर हर्ष व्यक्त किया, कुछ वर्षों में कानपुर मेट्रो की परिधि में शामिल होगा, मेट्रो के शिल्पकार कुमार केशव व उनकी टीम से ऐसी उम्मीदें और बढ़ गई है। मेट्रो में यात्रा करके कर्मचारियों को संदेश देने में प्रमुख रूप से राजा भरत अवस्थी, ए एन द्विवेदी,कोमल सिंह,अब्दुल लईक खाँ, जितेन्द्र केसरवानी, प्रमोद पटेल, पारस नाथ, धर्मेन्द्र अवस्थी, विजय शर्मा,सचिन द्विवेदी, अनुज शुक्ला, गणेश दीक्षित आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *