कानपुर। संगठित अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रेलबाजार पुलिस ने दो जुआरियों को दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान थाना रेलबाजार निवासी विजय कुमार और नाजिम के रूप में हुई। दोनों को दीना सौदागर मस्जिद फेथफुलगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 15200 रुपये और सट्टे की पर्ची बरामद हुईं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एस आई भीम सिंह, प्रवेंद्र कुमार, हेका. कफील अहमद व फिरोज आलम शामिल रहे।
2021-12-29
