ओरछा प्रभु रामराजा सरकार के चरणों मे बुन्देलखण्ड की राजधानी बनाकर ,शीघ्र अखंड बुन्देलखंड राज्य बनाकर केंद्र राज्य सरकारें अपना वादा निभाये.

झाँसी। बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का आंदोलन के क्रम के प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी झाँसी के माध्यम से ज्ञापन भेंट किया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि पृथक बुन्देलखंड राज्य निर्माण कराये जाने के लिए आंदोलन लम्बे समय से किया जा रहा है। हर बुंदेली हृदय से अपना राज्य बनवाना चाहता है।
गत लोकसभा (201 4) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सु.श्री. उमा भारती जी ने आप मान्यवर जी के समक्ष बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा बुन्देलखंड की जनता ने किया था। 3 साल की जगह 7 साल 7 माह पूरे हो गए है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपदों क्रमशः झांसी, बाँदा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट एवं महोबा को मिलाकर बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया एवं निवाड़ी को मिलाकर बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण का गठन किया है। इन्ही समस्त जिलों को बुन्देलखंड मानकर केंद्र सरकार ने बुन्देलखंड पैकेज दिया था।
इन क्षेत्रों के साथ लहार, पिछोर, करेरा, गोहांड, चंदेरी, गंजबासौदा, कटनी, सतना का चित्रकूट आदि क्षेत्रों को जोड़कर अखंड बुन्देलखंड राज्य का निर्माण किया जाना चाहिये।
बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने के वादे के 7 साल 7 माह पूरे हो गए है परंतु अभी तक केंद्र सरकार में राज्य निर्माण की कार्यवाही तक प्रारम्भ नही हुई है जिससे बुंदेलियो में आक्रोश व्याप्त है।
माननीय प्रधानमंत्री जी देश में आपकी छवि बनती जा रही है कि आप वादा करके मुकर जाते है। आपसे आग्रह है कि अपनी छवि को निखारिये जो वादा हम बुंदेलियो से किया है उसे पूरा करवाइए।
सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बिना राज्य बने अखंड बुन्देलखंड क्षेत्र का विकास संभव नही है।

हम सभी बुंदेलियो का आग्रह है कि जहाँ प्रभु राम राजा के रूप में विराजे है (ओरछा) को राजधानी बनाते हुए शीघ्र अखंड बुन्देलखंड राज्य का गठन कर अपना वादा पूरा कीजिये।
ज्ञापन देते समय कहा गया है कि अखण्ड बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को पांच बार पत्र लिख कर मेल एवं वॉट्सएप करके निवेदन किया गया कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं अपने राजैनतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण शीध्र कराने का आग्रह करे।
जिन प्रतिनिधियों ने मोर्चा का आग्रह स्वीकार कर पत्र लिखा उनको धन्यवादऔर जिन प्रतिनिधियों ने मोर्चा के आग्रह को नकारा उनको जनता से नकरवाने का भरसक प्रयास करेगें।
ज्ञापन देने वालो में आशोक सक्सेना महामन्त्री, रघुराज शर्मा प्रवक्ता, हमीदा अंजुम , कुंवर बहादुर आदिम, गिरजाशंकर राय, हनीफ खान, प्रेम सपेरे, प्रदीप झा ,नरेश वर्मा, ब्रजेश राय, विकास पुरी “विक्कू” , गोविंद सोनकर, कलाम कुरैसी, प्रभुदयाल कुशवाहा प्रदीप गुर्जर, सादिक खान, शरीफ खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *