पैसे की वजह से इलाज में दिक्कत आ रही है, बच्ची के पिता ने लोगो से मदद की अपील किया

कानपुर l एक बच्ची आरवी (1 वर्ष) जो कि एक गम्भीर बीमारी से पीड़ित है और संजय गांधी हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती है, परन्तु पैसे की वजह से उसके इलाज में दिक्कत आ रही है, बच्ची के पिता ने लोगो से मदद की अपील किया, आज संकल्प सेवा समिति के द्वारा इष्ट मित्रों एवं सहयोगियों से छोटी छोटी मदद एकत्र करके 20002 रुपये (बीस हजार दो रुपये) बच्चे के बाबा को पुलिस उपायुक्त दक्षिण आदरणीया रवीना त्यागी मैडम के हाथों से प्रदान किये गए, रवीना मैडम ने उस बच्चे के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना किया, संकल्प सेवा समिति परिवार ने लोगो से मदद की अपील किया, तथा ईश्वर से प्रार्थना करते है कि शीघ्र ही बच्ची स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे, संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान ने रवीना मैडम का, बच्चे की मदद करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, तथा ये अपील किया कि जो भी इस बच्चे की मदद करना चाहते हो वो 9336481234 पर कॉल कर सकते है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *