कानपुर दक्षिण :- सर्दी में हल्की बारिश के बाद सड़क पर जलीय जीवों का निकलना शुरू हो जाता है। गुरुवार को कानपुर के नौबस्ता स्थिति हंसपुरम केस्को डिवीज़न के ऑफिस में अजगर घुस जाने से हड़कंप मच गया। हंसपुरम डिवीजन में कार्यरत मो.अकरम,रविशंकर ने बताया कि अजगर बिजली विभाग के ऑफिस के फाइलों के बीच में छुपकर बैठा था, अजगर दिखते ही बिजली विभाग के कर्मचारी में खलबली मच गयी | हंसपुरम डिवीजन के एसडीओ इमरान हमीदी ने वन विभाग से जुड़े नंबरो पर सम्पर्क किया लेकिन वहां से कोई रिस्पांस नहीं मिला तत्पश्चात इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समाजसेवी वन्य जीव संस्थान से जुड़े सदस्यों को बुलाया |
मौके पर पहुंची टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया है। और इस अजगर को बोरे में भरकर जंगल में छोड़ दिया जायेगा | समाजसेवी टीम ने बताया कि सर्दी में बारिश होने वन्य जीव पानी से बाहर निकल आते है सुरक्षित स्थान के लिए घर या ऑफिस में आ जाते है l
