भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की पहली बार बाइक रैली निकालकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी

पुखरायां (कानपुर देहात) l आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं भोगनीपुर विधानसभा- 208 के प्रत्याशी आशुतोष पांडेय ने भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की पहली बार बाइक रैली निकालकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी l उनकी यह बाइक रैली भोगनीपुर में स्थित रामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर भोगनीपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई आम आदमी पार्टी के पुखरायां से कार्यालय में आकर समाप्त हुई l आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष पांडेय स्वयं एक बाइक पर सवार होकर रैली का नेतृत्व कर रहे थे l उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाइक से देवीपुर, कैलई, किशोरपुर, बरोर तारनपुर, दोहरापुर, कृपालपुर, सिथरा, अकोड़ी, बिरमा, गौरी करन, पचलख, शाहजहांपुर से भोगनीपुर होते हुए अपने कार्यालय पुखरायां पहुंचे और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा l उनके साथ बाइक रैली में आम आदमी पार्टी का झंडा लहराते हुए कार्यकर्ता केजरीवाल जिंदाबाद, संजय सिंह जिंदाबाद, आशुतोष भैया जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे l इस मौके पर उनके साथ महिला यूथ विंग की जिला अध्यक्ष कीर्ति चतुर्वेदी, युवा विंग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शालिद, विधानसभा प्रभारी पवन प्रजापति, नरेश द्विवेदी, मोहम्मद शकील, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक द्विवेदी, नीरज कुमार सक्सेना, प्रधान सरमन द्विवेदी, राजेश कुमार शर्मा, जयराम सिंह पाल, संदीप यादव, ललित यादव, सुनील यादव अंजनी सचान सौरभ सचान, दीपक सचान, सिद्ध गोपाल विश्वकर्मा, गोविंद यादव, प्रधान ओम प्रकाश द्विवेदी, लखन लाल मिश्रा ऋषभ द्विवेदी, अजय कुमार शर्मा, रोहित यादव, शिव बाबू विश्वकर्मा, अनिरुद्ध कुमार, राहुल दुबे, नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, रामनाथ शर्मा, सुरेंद्र संखवार, अवनीश दीक्षित, रामचंद्र संखवार, पवन प्रजापति, अंकित प्रजापति, नीरज प्रजापति, शेष नारायण मिश्रा, लवकुश शुक्ला, शैलेंद्र द्विवेदी, अरुण शर्मा, इमरान मंसूरी, कीर्ति चतुर्वेदी, असगरी मोहम्मद नईम, नायब हुसैन, जफर हुसैन, विनीत कमल, अतुल कमल, गोरे, सद्दाम हुसैन, सत्य नारायण अग्निहोत्री, सुहेल, राम गणेश शुक्ला, अभय द्विवेदी, दिव्यांशु द्विवेदी, राघवेंद्र यादव, योगेंद्र सिंह यादव, जंग बहादुर सिंह, रामू प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, नूर मोहम्मद, शमशाद मोहम्मद, संतराम, अरविंद शर्मा, मुकेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *