रेलवे लाइन मलिन बस्ती सर्वोदय नगर इंटरलॉकिंग नाली सुधार का कार्य का शिलान्यास किया

कानपुर l आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 64 सर्वोदय नगर के अंतर्गत नौशाद अली के मकान से सुंदर लाल यादव रेलवे लाइन मलिन बस्ती सर्वोदय नगर इंटरलॉकिंग नाली सुधा र का कार्य का शिलान्यास किया। जिसकी लागत 3.30 लाख रुपए है।
विधायक ने कहा कि, मलिन बस्ती में लोगों को, रोड ना होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिससे आए दिन महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चे गिरकर चोटिल होते थे और पूरी गली में आसपास के क्षेत्रों का पानी भरा रहता था।अब विकास की कड़ी में नए निर्माण कार्य को प्रारंभ करा देने से, लोगों के जीवन में उसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा और वह भी अन्य क्षेत्रों की तरह अपने विकसित क्षेत्र में निवास कर सकेंगे।पूरी बस्ती में, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों में उद्घाटन के अवसर पर भारी उत्साह था।
विधायक ने बताया कि इंटरलॉकिंग रोड के दोनों तरफ नालियां भी बनाई जाएंगी जिससे लोगों के घरों का पानी नाली में बह सकेगा रोडो पर नहीं फैलेगा और लोग चोटिल होने से भी बच जाएंगे।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी पार्षद नीरज बाजपाई, अभिषेक, एवं स्थानीय निवासी आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *