316 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा

जिलाधिकारी अपडेट 31 दिसम्बर 2021 कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि कल दिनांक 01 जनवरी 2022 को जनपद कानपुर नगर के 316 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा।जिसमें 117
नए वैक्सीनेशन सेन्टर बनाए गए है स्कूल /कॉलेज 04, 04 आंगनवाड़ी सेन्टर, में वैक्सिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 61900 वैक्सीनेशन डोज लगाई जाएंगी। चार विशेष कोविड वैक्सिनेशन सेन्टर दोपहर 12 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लगेंगे। शहर के अन्य सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जाएगा। सभी जगहों पर प्रथम व द्वितीय दोनों प्रकार की डोज लगाई जाएगी । कल 361 स्थानों पर 61900 वैक्सीनेशन डोज लगाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *