कोरोना ने कानपुर की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है

साल 2022 से पहले और इस साल के आखिरी दिन कोरोना ने कानपुर की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है. शुक्रवार को एक बार फिर से कोरोना के चार नए मामले दर्ज किए गए है. तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच पिछले तीन दिनों से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि लापरवाही कर रहे लोग संभल जाएं.
सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कोरोना के चार नए मामले आए. यह नए मामले आइआइटी, जाजमउ और सिविल लाइंस से आए हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 18 पर पहुंच गई है. बात अगर पिछले तीन दिनोें की करें तो कानपुर के पहली बार कोरोना मुक्त होने के बाद ऐसा पहला मौका पहली बार आया है जब लगातार तीन दिन से रोज कोरोना के नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. इससे स्वास्थ्य महकमे की चिंता और बढ़ गई है. शुक्रवार को 3587 लोगों की कोरोना जांच की गई. कानपुर में फिर से बढ़ रहे कोरोना के केस के बीच नए साल के जश्न को लेकर सभी की चिंताएं बढ़ी हैं. इसकी बढ़ी वजह यह है कि अधिकतर लोग अभी भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *