कानपुर। नवाबगंज के बाद कल्याणपुर थानाक्षेत्र के नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के बाहर तेंदुआ देखा गया है। कर्मचारी ने शिकारी को देख, इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी। अधिकारियों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंजों के निशान देखें। फिलहाल लोगों को घर के अंदर रहने को कहा गया है।
कानपुर के नवाबगंज के एसडी कॉलेज में तेंदुआ देखा गया गया था। कईदिनों तक वह इलाके में चहलकदमी करता रहा और फिर एकाएक गायब हो गया। वन विभाग की टीम के अलावा बाहर से आई कई टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, पर शिकारी हाथ नहीं लगा। इस दौरान तेंदुए ने कुत्तों का शिकार किया। शुक्रवार को कानुपर के कल्याणपुर इलाके में स्थित नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में तेंदुआ दिखाई दिया।
नेशनल शुगर इंस्टिट्यूट के कर्मचारी ने बताया कि तेंदुआ दोपहर के वक्त चहलकदमी कर रहा था। लोगों ने शोर मचाया तो वह भाग गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के पंजों के निशान भी देखें वहीं नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में तेंदुए के दिखाई देने के बाद से प्रशासन अलर्ट पर आते हुए कर्मचारियों के अलावा छात्रों को बाहर नहीं निकलने को कहा है।
पिछले कई दिनों तक लखनऊ की गलियों में तेंदुए ने आतंक मचाया। उसने महिला समेत 15 लोगों को घायल कर जंगल में कहीं गुम हो गया। तेंदुआ गायत्रीपुरम के एक घर में कूदा था और पालतू कुत्ते को उठा ले गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। वही पुलिस ने इलाके के लोगों को सावधान रहने को कहा है।
2021-12-31
