ठंड में बेसहारा,घायल गोवंशों सहित अन्य पशुओं को खिलाया “गऊ नंदीभोग”

कानपुर l शुक्रवार गौ-गौरैया संरक्षण समिति की ओर से बेसहारा गोवंशों के लिए चलाए जा रहे 33 दिवसीय शीत कालीन”गऊ नंदीभोग”अभियान के तहत इन्द्रानगर उन्नाव स्थित हनुमंत जीवाश्रय सेवा संस्थान में बीमार,दुर्घटनाग्रस्त गोवंशों,बानरों सहित वहाँ मौजूद सैकड़ो जीवो को गऊ नंदीभोग गरम लड्डू खिलाये गये
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जीवाश्रय के अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी को अपनी पत्नी डॉ ममता मिश्रा पाण्डेय की ओर से 501 रु घायल गौवंशो के उपचार हेतु दान किये और कहा जीवाश्रय में 14 सेवादारों की सेवा को नमन करते है सरकारें जो नही कर पा रही वो हनुमंत जीवाश्रय कर रहा है इनकी सेवा की अटूट भावना की वजह से ही आज यहाँ सैकड़ो बेसहारा गोवंश,बंदर,पक्षी,कुत्ते,इंसानों को सेवा
मिल पा रही है जो अतुलनीय है
इस मौके पर जीवाश्रय संस्थापक अखिलेश अवस्थी ने मनीष पाण्डेय को स्मारिका भेंट की।
मनीष पाण्डेय ने बताया इस अभियान में गौ.गौ.स.समिति के सक्रिय कार्यकर्ता सिद्धार्थ द्विवेदी का कार्य सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *