कानपुर l नए साल पर वैष्णों देवी मंदिर में हुई भगदड़ में मरने वाले दो लोग कानपुर के हैं. जिन दो लोगों की मौत हुई है, कानपुर के महिंदर गौर और नरिंद्र कौशिक बताए जा रहे हैं. फिलहाल इनके बारे में प्रशासनिक अफसर जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. फिलहाल इनके निवास के बारे में अधिकृत तौर पर जानकारी नहीं हो पायी है
फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक बिधनू और पनकी के बताए जा रहे हैं. इसमें महिंदर गौर जहां 26 वर्ष के हैं, वहीं नरेंद्र कौशिक 40 वर्ष के हैं. प्रशासनिक अफसर इनके बारे में जान
कारी जुटा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों नए साल पर माता वैष्णों देवी के दर्शन की अभिलाषा को लेकर गए थे. जो जानकारी सामने आ रही है, उसमें बताया जा रहा है कि दोनों सुबह देवी दर्शन के लिए कतार में खड़े थे और मंदिर परिसर तक पहुंच गए थे. इस बीच, अचानक भगदड़ मच गई और दोनों भगदड़ के शिकार हो गए. हादसे के बाद पहचान पत्र के आधार पर वैष्णोदेवी प्रशासन ने कानपुर जिला प्रशासन को सूचना भेजी l
2022-01-01
