कानपुर प्रेस क्लब में नव वर्ष के प्रथम दिवस की शुरुआत सुंदर कांड पाठ के साथ हुई

कानपुर प्रेस क्लब में नव वर्ष के प्रथम दिवस की शुरुआत सुंदर कांड पाठ के साथ हुई। हर वर्ष की भांति 2022 की साल की शुरुआत हनुमान का गुड़गान करने कानपुर प्रेस क्लब पत्रकार एकत्रित हुए। पत्रकार साथी ईश्वर का गुड़गान करते हुए पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए संकल्पबध्य हुए।
सुंदरकांड के आयोजन में कानपुर प्रेस क्लब संरक्षक सरस बाजपेई, अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, महामंत्री कुशाग्र पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर राम जी और हनुमान जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। कथा वाचक पवन तिवारी ने सुंदर पाठ की शुरुआत करते पत्रकारों को अपने भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। नववर्ष पर पत्रकारों ने कानपुर सहित भारत वर्ष के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय होने की कामना की। भारत हर प्रकार से समृद्ध बने, कोरोना जैसी बीमारी से विश्व को मुक्ति मिले। साल भर सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।इसके साथ ही बीते वर्ष को भी धन्यवाद दिया। सुंदर कांड पाठ के दौरान तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *