आज दिनांक 2 जनवरी 2022 को जूही बम्बुरहिया स्थित धोबी तालाब पर धोबी समाज का सम्मेलन व धोबी समाज के महापुरुष संत गाडगे जी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण आदर्श कनौजिया कल्याण समिति के तत्वाधान में पार्षद सुनील कनौजिया के जन्मदिन के अवसर पर किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि संतो की श्रेणी में संत शिरोमणि संत गाडगे जी का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है आज धोबी समाज के सम्मेलन के माध्यम से संत गाडगे जी की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उन्होंने धोबी समाज से यह वादा किया कि समाज की किसी भी समस्या का वह हर स्तर पर निराकरण करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक आदर्श कनौजिया कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष वह पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि संत गाडगे जी का जीवन शिक्षा स्वास्थ्य व संघर्ष की नई प्रेरणा देता है महाराष्ट्र के अमरावती में पैदा हुए संत शिरोमणि संत गाडगे जी महाराज ने स्वयं शिक्षित ना होते हुए शिक्षा की ऐसी अलग जगाई की संपूर्ण महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में संत गाडगे जी के नाम पर शिक्षा वह आवाज से संबंधित तमाम योजनाएं चल रही है संत गाडगे जी के द्वारा किए गए स्वच्छता व शिक्षा के संघर्ष को देखते हुए सन 2000 में महाराष्ट्र सरकार ने संत गाडगे ग्राम स्वच्छता अभियान चलाया जिससे महाराष्ट्र में स्वच्छता की एक प्रेरणा मिली महाराष्ट्र सरकार के संत गाडगे ग्राम स्वच्छता अभियान के आधार पर ही पूरे देश में बाद में स्वच्छता अभियान चला इस तरह से यह प्रतीत होता है की स्वच्छता के असली जनक संत गाडगे जी महाराज हैं सुनील कनौजिया ने कहा कि संत गाडगे जी की प्रतिमा के अनावरण के लिए आज उनके जन्मदिन से अच्छा कोई दिन नहीं हो सकता है इसलिए आज उन्होंने अपने जन्मदिन पर ही भव्य संत गाडगे जी की प्रतिमा का अनावरण कराया है तथा उन्होंने बताया कि नगर निगम और सदन के माध्यम से धोबी तालाब का नाम संत गाडगे नगर वह धोबी तालाब को जाने वाली नगर निगम की सड़क का नाम संत गाडगे मार्ग कराया है और 23 फरवरी को धोबी तालाब पर भव्य संत गाडगे प्रवेश द्वार का उद्घाटन होगा और इसी दिन संपूर्ण प्रदेश का धोबी समाज का मेला भी संपन्न होगा जिसमें 23 फरवरी को संत गाडगे जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश में अवकाश की मांग की रणनीति तैयार की जाएगी ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम बाबू चौधरी विनोद कनौजिया महेश कनौजिया सतीश दिवाकर सोनू कनौजिया राजकुमार चौधरी संजय दिवाकर सूरजभान चौधरी रमेश कनौजिया राकेश महिमा सीमा अनीता माला पवन जितेंद्र सनी आजाद कमल कबीर आशीष सूरज अनिल विजय राजा व अमित चौधरी सहित कानपुर नगर सहित पूरे प्रदेश के लोग मौजूद थे l
2022-01-02
