उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं और आम जनता में भरा जोश
भाजपा की जन विश्वास यात्रा आज औद्योगिक नगरी कानपुर में में घूमी । सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता में जोश भरा । कानपुर दक्षिण से शुरू हुई यात्रा शहर की किदवई नगर , गोविंद नगर , महाराजपुर , छावनी , आर्यनगर , सीतामऊ , कल्याणपुर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र में घूमी । उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने नागेश्वर मंदिर में आरती कर बाबा भोलेनाथ से कुशलमंगल की कामना भी की । इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया । स्टॉल लगाकर भाजपाइयों ने यात्रा में चल रहे नेताओं के ऊपर पुष्प वर्षा की । बिठूर में यात्रा का समापन हुआ । कहा गया कि 2022 में एक बार फिर योगी सरकार बनेगी ।
