देश में ओमिक्रोन के संक्रमितों का आंकड़ा 16 सौ के पार, 124 नए मामले मिले, जानें किस राज्‍य में कितने मामले

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक ओमिक्रोन फैल चुका है। रविवार को 124 नए मामले मिले, जिनमें महाराष्ट्र में 50 और केरल में 45 केस शामिल हैं। अब तक ओमिक्रोन के कुल 1,658 मामले पाए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 510 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से तो लगातार मामले बढ़ रही रहे थे, बंगाल में भी संक्रमण तेजी से फैलने लगा है।

कहां कितने मामले

राज्य – कुल मामले – स्वस्थ हुए

महाराष्ट्र – 510 – 193

दिल्ली – 351 – 57

केरल – 152 – 1

गुजरात – 136 – 69

राजस्थान – 121 – 61

तमिलनाडु- 121 – 40

तेलंगाना – 84 – 33

हरियाणा – 37 – 25

ओडिशा – 37 – 1

कर्नाटक – 34 – 18

आंध्र प्रदेश- 17 – 3

बंगाल – 17 – 3

मध्य प्रदेश 10 – 9

उत्तर प्रदेश – 8 – 4

उत्तराखंड – 8 – 4

चंडीगढ़ – 3 – 2

जम्मू-कश्मीर – 3 – 3

अंडमान 2 – 0

गोवा 1 – 0

पंजाब 1 – 1

हिमाचल 1 – 1

लद्दाख – 1 – 1

मणिपुर 1 – 0

(आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)

अब तक 145.71 करोड़ डोज लगाई गईं

कोविन पोर्टल के शाम सवा छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 145.71 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 84.78 करोड़ पहली और 60.93 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं।

महाराष्ट्र के बाद बंगाल में भी डराने लगा कोरोना

राज्यों से रविवार देर रात तक मिली सूचनाओं के मुताबिक 28 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। इनमें अभी कई राज्यों के आंकड़े शामिल नहीं हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 11,877 केस मिले हैं, जबकि बंगाल में 6,153 मामले पाए गए हैं। मुंबई में 8,063 मामले मिले हैं जो एक दिन पहले मिले मामलों से 27 प्रतिशत ज्यादा है। दिल्ली में 3,194 नए मामले पाए गए हैं जो एक दिन पहले के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है। गोवा में संक्रमण दर बढ़कर 10.7 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोरोना के 27,553 मामले आए

देश में कोविड-19 के 27,553 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,48,89,132 हो गया है। इसी दौरान कोविड-19 संक्रमण से 284 मरीजों की मौत हुई है जिसके साथ महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,81,770 हो गई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में सक्रिय मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है। मौजूदा वक्‍त में देश में एक्टिव मामले बढ़कर 1,22,801 हो गए हैं। अब तक महाराष्ट्र में महामारी से 1,41,533, केरल में 48,035, कर्नाटक में 38,340 और दिल्ली में 25,108 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *