आयकर का छापा : समाजवादी इत्र बनाने वाले पम्पी जैन बोले, अभी एक-दो दिन और चलेगी जांच, मस्त रहिए, खुश रहिये

कन्नौज में समाजवादी इत्र लांच करने वाले सपा एमएलसी पुष्पराज पम्पी जैन की छापे के बाद पहली बार प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अभी जांच एक-दो दिन और चलेगी। कोई परेशानी होने की बात पर बोले कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मस्त रहिये, खुश रहिये। उनके यहां से नकदी मिली है या नहीं इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बोला। मुंबई के आवास पर नकदी मिलने के सवाल पर पम्पी बोले, हम तो यहां हैं, मुझे क्या पता।

समाजवादी इत्र बनाने वाले इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन पम्पी को शाम 5:30 बजे आयकर विभाग की टीम कारखना लेकर पहुंची। इससे पहले उनसे आवास पर पूछताछ चल रही थी। अभी पम्पी जैन से उनके कारखाने में पूछताछ जारी है। कन्नौज में समाजवादी इत्र बनाने वाले समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के साथ ही फौजान मलिक उर्फ मलिक मियां के घर तथा प्रतिष्ठान पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पुष्पराज जैन के कन्नौज के साथ कानपुर और मुंबई के आवास पर ऑफिस में भी गहन पड़ताल हो रही है।

आयकर विभाग की लगातार जारी इस जांच में पुष्पराज जैन के घर से कई दस्तावेज मिले हैं। इनको बरामद कर टीम ने कारखाने जाकर मिलान किया है। इसके साथ ही फौजान मलिक के घर पर भी आईटी विभाग टीम की छानबीन जारी है। फौजान मलिक के आवास से अबतक 3.50 करोड़ की नकदी बरामद मिल चुकी है, इसमें दो हजार, पांच सौ से लेकर सभी तरह के नोट की गड्डियां मिली हैं। आयकर विभाग की 35 सदस्यीय टीम ने फौजान मलिक के घर पर अभी भी छापे मारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *