नये साल में शहर वासियों को तोहफा

नये साल में शहर वासियों को तोहफा.सांसद पचौरी
कानपुर 03 जनवरी 2022। कानपुर नगर सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी के लगातार प्रयासों से जनपद कानपुर महानगर में लखनऊ.कानपुर ;उ0रे0द्ध रेल सेक्शन के किमी0 69, 82 के सम्पार संख्या 43 स्पेशल ;जयपुरिया स्कूल के निकटद्ध जयपुरयिा क्रासिंग पर 02 लेन उपरिगामी सेतु की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दिनांक.03.11.2021 को कर दी गयी थी जिसकी कुल लागत रू0 5995,57 लाख प्रदान की गयी है जिसमें सेतु निर्माण निगम का अंश रू0 50,38 लाख है। जिसका भूमि पूजन आज कानपुर नगर सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी द्वारा अपरान्ह 1 बजे जयपुरिया क्रासिंग पर कार्यकर्ताओं के साथ किया। श्री पचौरी ने बताया कि मुख्य सेतु ;रेलवे पोर्शनद्ध का निर्माण रेलवे द्वारा तथा सेतु के पहुॅचमार्ग भाग का निर्माण कार्य सेतु निगम द्वारा किया जायेगा।

उद्घाटन करते हुए सांसद पचौरी ने कहा कि इस क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु का निर्माण 2008 से लम्बित था परन्तु उ0प्र0 में सपा सरकार होने के कारण इसकी स्वीकृत प्रदान नही हो पा रही थी परन्तु जैसे ही 2017 में भाजपा की सरकार बनी तब जाकर इसकी स्वीकृत तत्काल प्रदान कर दी गयी है।

श्री पचौरी ने कहा कि यह क्रासिंग कानपुर शहर में सर्किट हाउस से मालरोड मार्ग पर ;जयपुरिया स्कूल के निकटद्ध उ0रे0 के लखनऊ.कानपुर रेल सेक्शन के किमी0 69,82 पर स्थित है। रेल सम्पार संख्या 43 स्पेशल पर जाजमऊ व फूलबाग से वाहनों का भारी आवागमन बना रहता है। फूलबाग से आने वाले स्कूल वानों एवं क्षेत्र में बनी कालानियों में रह रहे आवासीय नागरिको का आवागमन इस सम्पार से होता है। जाम के कारण स्कूल बच्चो एवं नागरिको को बहुमूल्य समय नष्ट करना पड़ता है जिस कारण स्कूल बच्चे समय से स्कूल नही पहुंच पाते है। इस समस्या के निराकरण हेतु इस सम्पार पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है।

सांसद श्री पचौरी ने कहा कि उपरोक्त जयपुरिया क्रासिंग पर 02 लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण हो जाने के उपरान्त लगातार जाम की स्थिति से जनता व बच्चे को निजात मिलेगी एवं यातायात भी सुगम हो सकेगा।

सांसद पचौरी ने बताया कि सेतु की स्वीकृति के पश्चात रेलवेए लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के उच्च अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर स्थल वयन किया गया है। जी0ए0डी0 गडन हेतु आवश्यक प्रपत्र सेतु निगम मुख्यालय प्रेषित कर दिये गये है। इसी सप्ताह में जी0ए0डी0 प्राप्त होने की संभावना है। सांसद पचौरी ने कहा कि जी0ए0डी0 प्राप्त होने के पश्चात रेल उपरिगामी सेतु के फाउण्डेशन का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर दिया जायेग।

भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरियाए राम बहादुर यादवए लखन ओमरए रामशंकर वर्माए जयकुमार प्रजापतिए मलखान सिंहए धर्मेन्द्र पालए नीलम अवस्थीए रचित यादव ए राजीव त्रिपाठी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *