बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की बैठक

कानपुर 3 जनवरी 2022
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की बैठक ली। श्री बंसल ने संगठनात्मक बैठक में अपने संबोधन में आप सभी जिला प्रभारी अपने अपने प्रभार वाले जिलों में लगातार प्रवास करते रहिए। जिलाध्यक्ष अपने जिला प्रभारियों के साथ मंडलों में प्रवास करते हुए बूथ इकाइयों पर जाइये। देश प्रदेश का स्वाभिमान भाजपा की सरकारों में बढ़ रहा है। जनता भाजपा के साथ है। बैठक में
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी सुधीर गुप्ता सांसद, अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, प्रदेश महामंत्री – क्षेत्रीय प्रभारी प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश, सलिल विश्नोई, कमलावती सिंह, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, जिलाध्यक्ष डॉ बीना आर्या पटेल, सुनील बजाज, कृष्ण मुरारी शुक्ल, अविनाश सिंह चौहान, रामनरेश तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *