नव वर्ष मिलन समारोह

कानपुर 3 जनवरी। मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज ने नव वर्ष मिलन समारोह के रूप में केशव पुरम, कल्याण पुर के शिवम पैलेस में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन पूर्व कुलपति डॉ0 भारत सिंह ने किया।
श्री सिंह ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षा की उन्नति पर ज़ोर दिया, कहा कि यदि समाज शिक्षित होगा तो कुरीतियां अपने आप समाप्त होने लगेंगी। समाज आगे बढ़ेगा साथ ही व्यापार की भी उन्नति होगी साथ ही गुणवत्ता भी बढ़ेगी औऱ देश आगे बढ़ेगाl पूर्व मण्डलीय मनो चिकित्सक डॉ0 एल0 के0 सिंह ने बताया कि माता पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को मोबाइल के अति प्रयोग से रोकें व उससे होने वाले नुकसान को समझायें। समाज के सभीलोगों को राजनीति व विकास की मुख्य धारा से जुड़ना चाहिए इससे देश मजबूत और संगठित होगा।
समारोह के अंत में डॉ0 बृजेश कुमार मौर्य ने सभीको धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *