तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, रविवार को हुआ था वीडियो वायरल

थाना चकेरी कानपुर नगर l थाना चकेरी पुलिस द्वारा तमंचा लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया । युवक का तंमचा लहराते हुए वीडियो रविवार को मीडिया में वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य श्रोतों से युवक की पहचान की और गिरफ्तार किया । युवक की पहचान मिश्री लाल राजपूत के रुप में की गयी है । अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *